पुलिस महानिरीक्षक ने किया पुलिस लाईन्स जबलपुर का वार्षिक निरीक्षण

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन द्वारा पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस लाईन्स जबलपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

परेड ग्राउंड पर परेड का वार्षिक निरीक्षण

आज सुबह 9 बजे पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन  अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से) के द्वारा पुलिस लाईन्स जबलपुर स्थित परेड ग्राउंड पर परेड का वार्षिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) की उपस्थिति में किया गया।वार्षिक निरीक्षण परेड पर जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी शहर/देहात सहित ,थानों के 177 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से) 9 बजे परेड ग्राउड पहॅुचे जिन्हें रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी तत्पश्चात आपने पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) के साथ परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले अधिकारियों/कर्मचारियो को पुरूस्कृत किया गया।इसके पश्चात आपके द्वारा राजपत्रित अधिकारियों से स्क्वाड ड्रिल एवं बलवा परेड कराई गयी। अश्रुगैस के सेल एवं ग्रिनेड चलवाये गये, बलवा नियंत्रण वाहनों का एवं बी.डी.डी.एस. के उपकरणों का निरीक्षण किया गया।बलवा परेड के पश्चात आपने रक्षित केंन्द्र एवं थानो के शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया तत्पश्चात आप पुलिस लाईन कार्यालय पहुंचे जहॉ आपको क्वाटरगार्ड में सलामी दी गयी। सलामी उपरांत आपके द्वारा पुलिस लाईन की स्टोर शाखा, आर्मोरी शाखा एवं जन कल्याणकारी गतिविधियों के तहत चलाये जा रहे लर्निंग सैंटर, सी.पी.सी. कैन्टीन, बैडमिंटन हॉल, जिम आदि का निरीक्षण भी किया।
आपने परेड पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियो का दरबार भी पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में लिया, एवं अधिकारी/कर्मचारियो की समस्यायें सुनी, जिनका त्वरित निराकरण करने हेतु सम्बंधित को आदेशित किया।
दरबार के समापन अवसर पर आपने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिये शारीरिक रूप से स्वस्थ एंव पूरी तरह से चुस्त रहें, स्वस्थ एंव फिट रहने के लिये संतुलित खानपान के अलावा, नियमित रूप से व्यायाम योगा करें।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें