शिवालयों मैं उमड़ा भक्तो का सैलाब, गूंजे भोलेनाथ के जयकारे
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : भगवान शिव का प्रिय सावन माह चल रहा है!सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में बड़ी संख्या मे भक्त हाजरी लगाने पहुँचे।। जिनके द्वारा भगवान शिवशंकर का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई।भक्तो के द्वारा हाथों में जल का लोटा व पूजन की थाली लिए शिवालयों मे पहुँचे। भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बहोरीबंद के प्रसिद्ध रुपनाथ धाम मंदिर में अल सुबह से आस्था का सैलाब उमड़ा।लंबी कतार में लगने के बाद श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को नैवेद्य आदि अर्पित किए व जलाभिषेक किया।इसके अलावा जिलहरी धाम,बाबा गढ़ धाम,शिव मंदिर व तपस कुंड धाम मैं सुबह से दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि के लिए कामना की व अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना की।
सिंहवाहिनी मंदिर मै हुआ भव्य आयोजन
स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर मे महिला मंडल की सदस्यों के द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया गया!वेद मंत्रो की ध्वनि के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ!साथ ही रामचरित मानस पाठ किया गया!पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि सावन मास मै प्रतिदिन सिंहवाहिनी मंदिर मै धार्मिक कार्यक्रम चलेगा!सावन सोमवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम तो हो ही रहे है साथ ही 27 जुलाई को हरियाली तीज ओर 31 जुलाई को राधाष्टमी महोत्सव के रूप मै मनाई जाएगी!