जबलपुर : गोसलपुर थाना क्षेत्र के कई ग्रामों में ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से पैकारी के रूप में अवैध शराब बिकवाई जा रही है,वहीं एक तरफ तो जिले के बड़े अधिकारियों द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है ,लेकिन दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर सिर्फ दिखावटी कार्रवाई के चलते आज भी जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है नाम ना बताने की शर्त पर लोगों ने बताया कि गोसलपुर शराब दुकान के ठेकेदार के गुर्गों द्वारा एमआरपी रेट से ज्यादा कीमत पर भी शराब की बिक्री की जा रही है, लेकिन ठेकेदार की मनमर्जी पर नकेल कसने वाले जिम्मेदार अधिकारी ठेकेदार पर मेहरबान बने हुए।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।