gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

गाली देने से मना करने पर पति ने मार दी पत्नी को कुल्हाड़ी 

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर :गालीगलौच कर रहे पति को गाली देने से मना करना पत्नी को महंगा पड़ गया,गुस्से में पति ने पत्नी पर प्राणघातक हमला करते हुए कुल्हाड़ी मार दी और मौके से फरार हो गया।

यह है मामला 

मामला थाना अधारताल का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनाॅक 30-11-25 को एक महिला पर पति द्वारा कुल्हाडी से हमला करने एवं घायल महिला को घायल को उपचार हेतु मेडिकल कालेज ले जाये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को घायल महिला के कथन देने की स्थिति में न होने पर घायल महिला के नंदोई शंकर लाल कोल उम्र 35 वषर् निवासी ग्राम भरदा पडरिया पनागर ने बताया कि आज दिनाॅक 30-11-25 को सुबह 6 बजे उसकी सास ने फोन कर बताया कि सतीष ने अपनी पत्नि रागिनी के सिर मे कुल्हाडी मार दिया है, वह तुरंत अपनी पत्नि को लेकर ससुराल ऋषि नगर पहुंचा, जहाॅ देखा कि उसके साले की पत्नि श्रीमति रागिनी के चेहरे, सिर व हाथ मे चोट थी खून निकल रहा था, उसने रागिनी से पूछा क्या हो गया तो बतायाी कि पति सतीष घर पर था 2-30 बजे पति सतीष घरेलू बात पर विवाद करते हुये गालीगलौज करने लगा, मैने गाली देने से मना किया तो घर पर रखी कुल्हाडी उठा लिया एवं मुझे जान से मारने की नीयत से कुल्हाडी से हमला कर सिर, चेहरे व हाथ मे चोट पहुंचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।वहीं पुलिस ने रिपोटर् पर धारा 296, 109,, 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें