हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पति -पत्नी गिरफ्तार

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया मै होली के दिन हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पति -पत्नी को स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया!जहाँ गुरुवार को न्यायलय मै पेश किया गया!जहाँ न्यायलय से दोनों आरोपी पति -पत्नी को जेल भेज दिया गया!थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने बताया कि दुर्गेश बेन निवासी ग्राम कौड़िया थाना स्लीमनाबाद ने लल्लू बेन व रैना बेन के द्वारा पुरानी बुराई को लेकर उसकी एवं उसके पिता की लाठी से मारपीट करने मारपीट से पिता किशोरीलाल की मृत्यु हो जाने की रिपोर्ट थाने पर की रिपोर्ट पर अपराध क्र 134/26 धारा 109(1),115(2),3(5) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया।इस दौरान विवेचना के दौरान आरोपी लल्लू उर्फ मुकेश बेन पिता भागचंद बेन उम्र 40 साल व रैना बाई पति मुकेश बेन उम्र 38 साल नि गण ग्राम धनवाही थाना स्लीमनाबाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा अपना जुर्म घटित करना स्वीकार किया!इस कार्रवाई मै थाना प्रभारी सुदेश समन, उपनिरीक्षक अनिल यादव, सउनि मथुरा प्रसाद, सउनि मानकी धुर्वे,प्रधान आरक्षक तेजप्रकाश सिंह, शेख यूसुफ, लखन पटेल, मनीष पटेल, आरक्षक रोहित पाटकर, अभिषेक राजावत, दीपक यादव, सौरभ पटेल, नेहा भट्ट साइबर सेल से आर अजय साकेत, आर सत्येंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















