धर्मांतरण पर माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश स्वागतयोग्य – भगवान दिन साहू 

इस ख़बर को शेयर करें


छिंदवाड़ा ब्यूरो :जिले के सामाजिककार्यकर्ता भगवान दिन साहू के नेतृत्व में बहुत से धार्मिक एव समाजिक संगठनों ने सविधान निर्माता परम आदरणीय बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती पर उनको नमन करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय सुप्रीम कोर्ट के नाम ज्ञापन देकर कोर्ट को साधुवाद दिया ।ज्ञापन धर्मांतरण पर आदेश के सम्बंध में है ज्ञापन में बताया कि सन 1857 के बाद हमारे देश के लगभग 21 टुकड़े हुए और सबसे ज्यादा धर्मांतरण भी हमारे देश में हुए । कभी तलवार के डर के कारण तो कभी पैसे के लालच में ।

सन 1947 में हम आजाद हुए । पर राजनीतिक संकीर्णता के कारण हिन्दू विभाजित होते रहा और धर्मांतरण बढ़ते रहा । सन 1949 में हमारा पड़ोसी देश चीन भी आजाद हुआ । चीन जापान के अधीन था । आज चीन में गुलामी की कोई भी चीज या वस्तु या धरोहर नहीं है । वहाँ एक म्यूजियम है जहाँ आज भी सैकड़ो लोग जाकर गुलामी की वस्तु पर जुते मारकर आते हैं और हमारे देश मे ठीक इसके विपरीत होता है । हमारे यहाँ धर्मांतरण करवाने वालो के नाम की सड़कें बनी है अकबर रोड ,हुमायूं रोड ,बाबर रोड ,तुगलक रोड ,एलिजाबेथ रोड ,मार्टिन रोड आदि आदि ।हमारी इस धरा पर परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू का अवतरण हुआ । जिन्होंने लाखों नहीं करोड़ों लोगों की घर वापसी करवाई , सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों को धर्मांतरण से रोका । परिणाम यह हुआ कि राजनीति में बैठे धर्मांतरण वालों ने उन्हें झूठे केस में फंसा कर जेल में डाल दिया । लगभग 12 वर्ष जेल में रहे । उनकी कठिन तपस्या या परिश्रम या संकल्प का फल है कि आज माननीय सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण पर आदेश किया । इस आदेश में उल्लेख है कि कई लोग अत्यधिक लालच के चक्कर मे स्वयं के जाति प्रमाण पत्र पर स्वयं की जाति लिख कर ( अनुसूचित जनजाति / अनुसूचित जाति ) धर्म के स्थान पर ईसाई धर्म लिखकर दोनों जगह से लाभ ले रहें हैं । ईसाई मिशनरियों से भी लाभ और सरकारी आरक्षण का भी लाभ । जिससे वास्तविक जरूरतमंदों का हक मारा जाता हैं । इस पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है । सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से धर्मांतरण पर रोक लगेगी साथ ही जरूरतमदो को आरक्षण का लाभ मिलेगा ।माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश स्वागयोग्य है । सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले से देश भर के हिन्दू संगठनों में खुशी का माहौल है ।सभी लोग दबी जुबान से पूज्य बापूजी के शुभसँकल्प की सराहना कर रहे है । यही बाबा साहब की 135 वी जयंति पर भारतीय संविधान के शिल्पकार उध्दारक आंबेडकर जी को शत शत नमन है । ज्ञापन देते समय आधुनिक चिंतक हरशूल रघुवंशी , राष्ट्रीय बजरंग दल के नितेश साहू , समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , कुंबी समाज के मार्गदर्शक सुभाष इंगले ,नमो नमो मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन साहू ,साहू समाज के ओमी साहू ,कलार समाज के प्रमुख बबलू सूरज प्रसाद माहोरे , आई टी शेल के प्रभारी भूपेश पहाड़े , अश्विन पटेल , ओमप्रकाश डहेरिया ,कुंबी समाज के युवा नेता अंकित ठाकरे ,पवार समाज के प्रमुख हेमराज पटले आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें