नया समाचार
सिहोरा में हिन्दुवादी संगठनों ने सौपा ज्ञापन , कार्यवाही की मांग,स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में, दुकानें रहीं बंद,लोगों में भय लालच मैं न आये,साइबर फ्राड से रहे सावधान,बहोरीबंद बाजार बस स्टेंड मै बहोरीबंद पुलिस द्वारा लगाई गईं चौपाल 42 परीक्षा केंद्रों मै होगी कक्षा 5वी व 8 वी की परीक्षा, 7 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल श्री कृष्ण-रुक्मणि विवाहोत्सव मैं झूमे श्रद्धालु,बरसाए फूल, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाहोत्सव 42 नवयुगल बंधे परिणय सूत्र मैं थामा एक-दूजे का दामन,लिए सात फेरे शांति के शहर सिहोरा में अशांति,जमकर हुआ पथराव,पुलिस ने हल्का बल प्रयोग के साथ छोड़े अश्रु गैस के गोले

सिहोरा में हिन्दुवादी संगठनों ने सौपा ज्ञापन , कार्यवाही की मांग,स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में, दुकानें रहीं बंद,लोगों में भय

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा :गुरुवार रात सिहोरा के वार्ड नंबर 5 आजाद चोक में दो पक्षों के बीच सांउंड बाक्स को लेकर हुई झड़प और पत्थरबाजी ने नगर की शान्ती भंग कर दी थी।पत्थरबाजी से खराब हुए हालात को संभालने अस पास के थानों के बल के अलावा देर रात कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय ने मोर्चा सम्हाला।

भारी संख्या में बल तैनात

सिहोरा में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं किसी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए बाजार बंद था। सुबह कलेक्टर व एसपी ने एक बार फिर विवादित स्थान का निरीक्षण किया एवं हालत का बारिकी से जायजा लिया। पुलिस ने उपद्रव करने के मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। सिहोरा वार्ड नंबर 5 के आजाद चौक क्षेत्र में गुरुवार की रात 9.30 बजे हुए विवाद की शुरूआती जांच में सामने आया है कि मंदिर में आरती और मस्जिद में अजान एक ही समय पर हो रही थी। दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर में नियमित रूप से पूजन और आरती की जा रही थी। इसी दौरान 50 से 70 युवकों की भीड़ ने मंदिर के सामने खड़े होकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौच की। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन हालात देखते ही देखते बिगड़ गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

हिन्दुवादी संघटन ने सोपा ज्ञापन

विश्वहिन्दु परिषद ने रैली निकालकर थाने के समक्ष धरना देकर शान्ती पुर्ण ढंग से हनुमान चालीसा का पाठ कर घटना की निन्दा करते हुऐ कहा की घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया आस्था के केन्द्र में घुसकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों की जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध बुलडोजर एक्शन एन एस ए की कार्यवाही की जाये।वहीं बजरंग दल ने चेतावनी देते हुए कहा की यदि प्रशासन 24घन्टे में उचित कार्यवाही नहीं करता तो बजरंग दल को उग्र आन्दोलन करने बाध्य होना पड़ेगा।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें