बेपटरी हुईं सिहोरा के सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, डॉक्टरों के तबादले नहीं भेजे गए नए डॉक्टर

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :सिहोरा के सिविल अस्पताल में 3 डॉक्टरों का तबादला और दो डॉक्टरों को हटाए जाने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई है,गौरतलब है की 100 विस्तर के सिविल अस्पताल में हाल ही सरकार द्वारा 3 डॉक्टरों के ट्रांसफर करते हुए दो डॉक्टरों को हटा दिया गया है,इनमें से 1 डॉक्टर को हटाते हुए दूसरे डॉक्टर के खिलाफ जांच के आदेश  गए हैं, बताया जा रहा है की इन दोनों डॉक्टरों पर सेवा में लापरवाही बरतने के आरोप हैं, जिसके बाद 1 डॉक्टर को हटाते हुए दूसरे डॉक्टर के खिलाफ जांच जारी है।अब ऐसे में डॉक्टरों के ट्रांसफर के बाद न सिर्फ अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड की स्वास्थ्य सेवायें प्रभावित होंगी बल्कि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था भी बुरी तरह खराब हो जायेगी।

डॉक्टरों का तबादला लेकिन बाहर से सिहोरा नहीं भेजे गए डॉक्टर 

दरसअल जिस तरह से सिहोरा के सिविल अस्पताल से डॉक्टरों का तबादला किया गया उसी तरह बाहर से उतने ही डॉक्टर सिहोरा अस्पताल भेजा जाना था ताकि व्यवस्था बनी रहे, लेकिन बाहर से एक भी डॉक्टर सिहोरा अस्पताल नहीं भेजे गए है।

क्या है डॉक्टरों की स्तिथि ?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 100 विस्तर के शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा में वर्तमान में 2 दंत चिकित्सक सहित 13 डॉक्टर पदस्थ थे जिनमें से हाल ही में 3 डॉक्टरों का तबादला हो गया है ,तो वहीं सेवा में लापरवाही के आरोप लगने के बाद 1 डॉक्टर को निकालते हुए दूसरे डॉक्टर की जांच जारी है,कुल मिलाकर 8 डॉक्टर कुल सिविल अस्पताल में बचे हुए हैं, स्थिति यह है की इमरजेंसी ड्यूटी में 7 डॉक्टर होने चाहिए जबकि 3 डॉक्टर हैं, क्लास वन डॉक्टरों में 6 डॉक्टरों में से 2 को निकालते हुए उनके खिलाफ जांच जारी है।और 1 डॉक्टर का ट्रांसफर हो गया,ऐसे में एनएचएम वाले 3 डॉक्टर ही बचे हुए हैं, जो की इमरजेंसी ड्यूटी नहीं कर सकते हैं।वहीँ फिलहाल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी के लिए डॉक्टरों की बहुत जरूरत है, यदि समय पर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं कि गई तो अस्पताल की स्वास्थ व्यवस्था पटरी से उतर जायेंगी।

इनके हुए तबादले

वहीं जिन डॉक्टरों के तबादले हुए हैं उनमें डॉक्टर प्रदीप द्विवेदी पैथोलॉजिस्ट ,डॉक्टर सुशांत कुमार शिशु रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर पूजा रैकवार मेडकिल ऑफिसर शामिल हैं। वहीं डॉक्टर टीना बाधवा गायनिक को हटाते हुए डॉक्टर विपिन अग्रवाल के खिलाफ जांच जारी है,

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें