अतिथि शिक्षकों के लिए हरियाणा मॉडल मध्यप्रदेश मै किया जाये लागू

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद – अतिथि शिक्षक संघ की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को बहोरीबंद मै जिला अध्यक्ष मोती सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य एवं संजय विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक का आयोजित की गईं!जिसमें जिला अध्यक्ष मोती सिंह राजपूत ने समस्त ब्लॉक के अतिथि शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि अभी तक अतिथि शिक्षक अलग -अलग कई गुटों में विभाजित थे!पर 10 वर्षों के बाद सभी संगठन एक मंच पर आकर 29 ओर 30 मार्च को दो दिवसीय महाआंदोलन भोपाल में करने जा रहे है!
जिसमें हरियाणा मॉडल मध्यप्रदेश में लागू करते हुए अतिथि शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु उनका भविष्य सुरक्षित करने हेतु सरकार की वादा खिलाफी के कारण एक बार फिर आंदोलन करने जा रहे है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई!इस दौरान अभिलाष खरे, सुदर्शन पटेल , रामविशाल पटेल , रामकृपाल पटेल , रणजीत पटेल , ब्रजेश दुबे, फरीद खान, राजेश खरे ,मुकेश पटेल, नरेंद्र पटेल, पुनीता शुक्ला, प्रतिभा गौतम,रागनी बर्मन, नीलेश गौतम, कृष्णकुमार, संजय पटेल , प्रशांत बर्मन, संदीप श्रीवास आदि भारी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें