खितौला में आधे अधूरे ओवर ब्रिज का होगा लोकार्पण?23 करोड़ की लागत से बगैर रोशनी का बनकर तैयार

जबलपुर/सिहोरा:सिहोरा बासियों की वर्षों पुरानी समस्या के निराकरण हेतु केन्द्र सरकार ने रेल्वे क्रासिंग 1029/4-5 मझगवां रेल्वे फाटक 336 पर ओवर ब्रिज की सौगात तो दी।लेकिन बगैर रोशनी वाले ओवर ब्रिज की सौगात ने लुटपाट एंव संभावित दुर्घटनाओं की अशंका से लोगों को भयभीत कर दिया है।लम्बे इंतजार के बाद खितौला रेलवे फाटक में बनकर तैयार हुआ ओवर ब्रिज लोकार्पण के लिए तैयार है और इससे शहरवासियों को बड़ी सौगात मिलने वाली है लेकिन इसमें अभी तक विद्युत की व्यवस्था न होने से दुर्धटनाएं तो होंगी ही साथ ही यात्रा करने वाले आम लोगों को आधे अधुरे ब्रिज से भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
*23 करोड़ की लागत से बना है ब्रिज*
सिहोरा से उमरियापान ढीमरखेड़ा एंव मंझगवा सिलोडी सहित दर्जनों ग्रामों के यात्रियों के लिए करीब 22 करोड़ 28 लाख की लागत से 1200 मीटर लम्बे एंव 31 स्पान का ओवर ब्रिज करीब तीन शाल में बनकर तैयार हुआ है। वैसे इसका वर्चुअल भूमि पूजन तो बहुत पहले 2019 हो गया था लेकिन भूमि अधिग्रहण करने में लम्बा समय लगा जिसके चलते कार्य देर से 2023 प्रारम्भ हुआ।सिविल कंशटक्शन कंपनी ने अपना कार्य समय सीमा में पुर्ण कर विभाग को अवगत भी करा दिया है लेकिन विधुत कंपनी के ओ एण्ड एम द्वारा विधुत पोल एंव केवल की शिफ्टिंग के कारण वर्षों पुरानी सौगात अभी अधर में लटकी है।
*अंधेरे में डूबे रहने से ब्रिज में होंगे एक्सीडेंट*
दिन के उजाले में रंग रोगन होने के बाद सुन्दर दिखने वाला ओवर ब्रिज शाम होते ही अंधेरे में गुम हो जाता है। खितौला रेलवे फाटक पर बने ब्रिज की लम्बाई अधिक होने एंव इसमें मोड़ होने के कारण रोशनी बहुत ही जरुरी होगी क्योंकि इसके रात्रि में अंधेरे में डूबे रहने से यहां पर एक्सीडेंट तो होंगे ही साथ ही लूट का भी खतरा बना रहेगा।वहीं ठेका कम्पनी का कहना है की प्रकाश व्यवस्था हेतु पोल एंव विद्युतीकरण उनके ठेके में नहीं है। विभाग को विद्युतीकरण के लिए प्रथक से कार्य कराना होगा।
*फाटक पर लगते जाम से मिलेगा छुटकारा*
खितौला में ओवर ब्रिज के प्रारंभ होने के बाद सबसे ज्यादा लाभ सिहोरा खितौला वासियों को ही मिलेगा बहुत देर तक फाटक के बंद रहने से लम्बा जाम लगता था अनेक बार तो एम्बूलेंश भी नहीं निकल पाती थी इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था और स्कुल कालेज सहित नौकरी पेशा वालों को फाटक पर बहुत देर खडे रहना पड़ता था।
*जनप्रतिनिधियों से दरकार*
बनकर तैयार ओवर ब्रिज का निकट भविष्य में लोकार्पण संभावित है यदि जनप्रतिनिधी रुची ले लें तो आधे अधुरे ओवर ब्रिज के स्थान पर नगर को आकर्षक विधुत साथ सज्जा से सुशोभित ओवरब्रिज की सौगात मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने सांसद लोकनिर्माण मंत्री सहित विधायक से मांग की से की लोकार्पण के पुर्व ओवर ब्रिज की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाये।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















