ब्रिज के नीचे कार के ऊपर गिरा हाइवा,दो की मौत चार घायल

जबलपुर :मंगलवार को भोपाल मार्ग पर बड़ी अमंगल घटना हो गई, जहां पर एक तेज रफ्तार हाइवा ब्रिज से नीचे गिर गया. इस भयानक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.मामला आज दोपहर 3 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जहाँ पर हाइवा के गिरने से ब्रिज के नीचे खड़ी एक कार भी उसके नीचे दब गई है.
ब्रिज के नीछे गिरा हाइवा
वहीं सूचना मिलते ही मोके पर पहुँची शहपुरा पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. यह मामला जबलपुर के थाना शहपुरा क्षेत्र के कैथरा गांव का है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
गलत दिशा में घुस गया था हाइवा
बताया जा रहा है कि हाइवा जबलपुर से भोपाल की ओर जाने वाले हाईवे पर गलत दिशा में घुस गया और तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ने से सीधे पुल से नीचे जा गिरा. हादसे के दौरान नीचे से गुजर रही एक सफेद कार हाइवा की चपेट में आ गई. कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.
बाइक सवार की मौके पर मौत
इस दुर्घटना में बटवारा के ग्राम सचिव बलराम अवस्थी की मौके पर मौत हो गई. वो मोटरसाइकिल से जा रहे थे. पुलिस के अनुसार हाइवा चालक की पहचान की जा रही है और वाहन मालिक से संपर्क किया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हाइवा जिस तरह पुल से उड़ते हुए नीचे गिरा, उसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















