सिहोरा के गौरीतिराहा में गुंडई,बाइक हटाने पर मार दी चाकू,आरोपी गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :एक ट्रेक्टर चालक को सड़क किनारे खड़ी बाईक को हटाना महंगा पड़ गया आरोपी ने गालीगलौच करते हुए चाकू मार दी,वहीं घटना के बाद गुंडई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।

यह है मामला 

सिहोरा टी आई विपिन बिहारी ने बताया की कुरो की तरफ ट्रेक्टर में ईंट लेकर सुनील चक्रवर्ती निवासी आजाद चौक सिहोरा की तरफ आ रहा था तभी तिराहा में सड़क के बगल में खड़ी मोटरसाइकिल को हटाने के लिए उसने ट्रेक्टर की हॉर्न बजाई लेकिन कोई भी बाईक हटाने के लिए तैयार नहीँ हुआ तो सुनील ट्रेक्टर से नीचे उतरकर बाइक हटाने लगा उसी दौरान समीप में खड़े मुईन खान पिता महबूब खान उम्र 20 वर्ष निवासी नया मोहल्ला ने सुनील को गालीगलौच देते हुए चाकू मार दी घटना में सुनील के जांघ और कंधे के बगल में चाकू लगी है, वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भिजवा दिया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें