कृषक रथ को दिखाई हरी झंडी, योजनाओं की दी जानकारी

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है!मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा रविवार को कृषि कल्याण वर्ष कार्यक्रम का भोपाल मै आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से शुभारम्भ किया।उसी तारतम्य मै रविवार को विकासखण्ड मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत के सभागार में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया था। कार्यक्रम में कृषि समिति की सभापति ललता सिंह , समिति के सदस्य सरमन लाल चौधरी, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक आर पी सिंह कृषि केन्द्र पिपरौंध, वरिष्ठ कृषि अधिकारी ए के ऐमा तथा सभी कृषि अधिकारियों के अलावा कृषक मौजूद रहे। इस दौरानराज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया!इसके उपरांत कृषि वैज्ञानिक एवं वरिष्ठ कृषि अधिकारी द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं की तकनीकी संबंधी जानकारी किसानों को विस्तार से दी गई। कृषकों को जानकारी देते हुए बताया गया कि प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना,आईएनएमआईपीएम, फसल विविधीकरण, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई-विकास प्रणाली, ई -टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था व पराली प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कृषि सभापति द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कृषि रथ विकासखण्ड क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में एक माह तक भ्रमण करते हुए कृषि विभाग के साथ संबंधित विभाग जैसे उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग‌ एवं पशुपालन विभाग द्वारा अपने अपने विभागों की समुचित जानकारी कृषकों तक पहुँचायेंगे!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें