शिवनगर में शिव महापुराण को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा 

इस ख़बर को शेयर करें

दिपांशु शुक्ला जबलपुर। श्री बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में श्री शिव महापुराण साप्ताहिक भक्ति ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन शिवनगर स्थित इच्छा पूरन महादेव मंदिर दमोह नाका में किया गया है। श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा प्रवक्ता अतुल जी महाराज के सानिध्य में आज भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा निकाली गई जो संपूर्ण शिव नगर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई कथा स्थल पर समाप्त हुई ।
शोभा यात्रा का जगह-जगह है भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर व्यास पीठ का पूजन अर्चन एवं महाराज श्री का स्वागत विद्याशंकर द्विवेदी, आदर्श द्विवेदी,अनिकेत, चंद्रकला द्विवेदी ने किया।। श्री बांके बिहारी सेवा समिति की अध्यक्ष ललिता देवी सिंह ने बताया की कथा प्रतिदिन 2:00 बजे से 6:00 तक चलेगी। कथा का समापन 2 मार्च को पूजन, अर्चन,हवन एवं भंडारे के साथ होगा। श्री बांके बिहारी सेवा समिति ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने के अपील की है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें