सर्वर डाउन होने से नही हो पा रही गैस बुकिंग,सिलेंडर लेने जद्दोजहद कर रहे उपभोक्ता

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : एलपीजी गैस सिलेंडर के संकट के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की किल्लत लगातार जारी है। वहीं सर्बर डाउन होने से लोगों की गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है जिससे उपभोक्ता खासे परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि गैस एजेंसियों का दावा है कि कहीं भी किसी प्रकार कोई गैस सिलेंडर कोई कमी नहीं है और उपभोक्ता को होम डिलीवरी कराई जा रही है।साथ ही गैस बुकिंग करने में तकनीकी समस्या की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर पिछले कुछ दिनों से उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए खासे परेशान हैं।

शनिवार को विकासखण्ड मुख्यालय बहोरीबंद स्थित सत्य साईं भारत गैस एजेंसी व स्लीमनाबाद स्थित शुभ भारत गैस एजेंसी के दफ्तर में सुबह से लोगों की सिलेंडर लेने के लिए कतार लग गई थी। महिलाएं पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग और सरकारी कामकाज करने वाले लोग अपने अन्य जरूरी काम छोड़कर घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने कांउटर में पर्ची कटवाने के लिए कतारबद्ध होकर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।वहीं दूरदराज इलाकों से अपनी अपनी मोटरसाइकिलों पर खाली गैस सिलेंडर बांधकर दूसरा भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग बड़ी जद्दोजहद कर रहे थे लोगों का कहना था कि देश में एलपीजी गैस का संकट चल रहा है ऐसे में गैस सिलेंडर लेना बहुत जरूरी है। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा गैस बुकिंग की अवधि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन किए जाने की घोषणा के बाद आम उपभोक्ताओं में निराशा का माहौल निर्मित हो गया है। जिसके चलते लोग आनन-फानन में सिलेंडर बुक करने की होड़ में गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं। वैसे भी सरकार द्वारा उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया था जिससे अधिकांश घरों में कोयला और लकड़ी का बहुत कम उपयोग होता था। भोजन तैयार करने के लिए गैस सिलेंडर का उपयोग अधिक होने लगा ऐसे में जब गैस सिलेंडर की किल्लत होने लगी है तो अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तर्ज पर इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग बढ़ने लगी है।

इनका कहना है– अजीत महोबिया
संचालक सत्य साईं गैस एजेंसी बहोरीबंद

गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, गैस सिलेंडरों की कहीं कोई कमी नहीं है। बुकिंग करने के बाद उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी कराई जा रही।बुकिंग करना जरूरी है साथ ही ओटीपी और केवाईसी अनिवार्य है।इन दिनों सर्बर डाउन चल रहा है जिसकी वजह से गैस बुकिंग करने में विलम्ब हो रहा है।वैसे भी उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से गैस बुकिंग कर सकते हैं।सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 अवधि कर दी गई है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें