पेटीएम का कर्मचारी बताकर दुकानदार के साथ धोखाधड़ी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :शहर के घमापुर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक  थाना घमापुर में दिनांक 16/10/25 की रात्रि सुशील कुशवाहा उम्र 37 साल निवासी शुक्ला होटल लालमाटी थाना घमापुर ने एक लिखित शिकायत की कि उसके दुकान में एक व्यक्ति आकर बोला कि मैं पेटीएम का कमर्चारी हूँ तथा उसका मोबाईल लेकर उसके मोबाईल से 5000 रुपये अपने मोबाईल में ट्रान्सफर कर लिया और उसके बजाज फायनेंस कंपनी के काडर् ऐप का इस्तेमाल कर 25000 रुपये का लोन निकाल लिया।उसे इस धोखाधड़ी के बारे में तब पता चला जब बैंक से पैसे कटने का मैसेज आया ।एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को पेटीएम का कमर्चारी बताकर उसके एकाउंट से एक मोबाइ्रल नम्बर पर 5 हजार रूपये ट्रांसफसर करते हुये तथा बिना उसकी जानकारी से 25 हजार रूपये का लोन पास कराकर धोखाधडी की है।वहीं  शिकायत पर धारा 318(4), 319 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें