केक बनाने वाली न्यू बेस्ट बेकरी का खाद्य पंजीयन निलंबित

जबलपुर, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने अस्वच्छकर एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण करते पाये जाने पर कैलाश लाईन, छोटी ओमती रोड स्थित न्यू बेस्ट बेकरी का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा बुधवार को इस खाद्य प्रतिष्ठान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान यहां अस्वास्थ्यकर तथा अस्वच्छ परिस्थितियों में केक का निर्माण होना पाया गया। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत लोक स्वास्थ्य के हित में न्यू बेस्ट बेकरी का खाद्य पंजीयन निलंबित करने के साथ ही पंजीयन निलंबन की अवधि के दौरान इस प्रतिष्ठान से खाद्य कारोबार के संचालन को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















