सिहोरा में होली पर्व पर कानून व्यवस्था बनाये रखने निकाला फ्लेग मार्च

सिहोरा: नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में होली,धुलेंडी,रंगपंचमी एंव रमजान पर्व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने एंव अपराधियों में भय का वातावरण कायम करने के उद्देश्य से भारत सरकार ग्रह मंत्रालय के निर्देश पर सी / 107 बटालियन,द्रुत कार्य बल को जबलपुर में 10 मार्च तक तैनात किया गया है।

सी 107 बटालियन,द्रुत कार्य बल रेपिड एक्शन फोर्स आर ए एफ द्वारा जगदीश प्रसाद बलाई कमाण्डेंट 107 बटालियन एवं पुलिस अधिक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार,उपेन्द्र के डिप्टी कमांडेंट, हरिशंकर शर्मा सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आईपीएस आदित्य सिंघारिया,थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को की उपस्थिति में सिहोरा में फ्लेग मार्च निकाला गया जो पुलिस थाने से प्रारम्भ होकर,नया मोहल्ला,मंडी प्रांगण होकर,आजाद चौक,झंडा बाजार, काल भैरव चौक, गढ़िया मोहल्ला से होकर पुनः झंडा बाजार से कालभैरव चौक,मृगनयनी रोड, पुराना बस स्टेंड सहित अनेक प्रमुख मार्गों से होकर शुभारंभ स्थल पर संपन्न हुआ। इसमें स्थानीय पुलिस के साथ,मोबाइल पेट्रोलिंग एंव पैदल मार्च किया। मार्च में द्रुत कार्य बल की महिला टीम द्वारा भी सराहनीय कार्य किया गया। फ्लैग मार्च में लगभग 110 जवान सम्मिलित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















