gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

फागोत्सव का गांव -गांव छाया उल्लास, उड़ रहा गुलाल, आज रँगपंचमी की मचेगी धूम

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– तहसील क्षेत्र स्लीमनाबाद में इन दिनों रंगोत्सव की धूम है।तहसील क्षेत्र के गाँवो मैं जगह-जगह फागोत्सव के आयोजन हो रहे हैैं। गुलाल के साथ फूलों की होली खेली जा रही है। कहीं राधाकृष्ण संग रास तो कहीं होली के गीत गूंज रहे हैं।इसी कड़ी में शनिवार को जगदीश धाम खिरहनी मैं फाग उत्सव मनाया गया ।जगदीश धाम मैं फूलों से होली खेली। यहां श्रीकृष्णर-राधाजी की जीवंत झांकी सजाई गई। महिलाओं ने फाग गीतों पर रास किया।पूर्व सरपंच भागीरथ द्विवेदी ने कहा की सनातन संस्कृति में सभी त्यौहार सामाजिक समरसता, सौहार्द का प्रतीक होते है। होली का यह पर्व हमें आपसी मतभेद को मिटाकर स्नेह में रंगने का संदेश देता है।आज मनाएंगे रंगपंचमी,सिंहवाहिनी मंदिर मे मचेगी धूम,रंगोत्सव की कड़ी में रविवार को रंगपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। नगर सहित ग्रामीण अंचल रंगों से सराबोर होगा।स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी अवध बिहारी जू मंदिर मे महिला मंडल के द्वारा फागोत्सव आयोजित किया जाएगा।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें