जबलपुर जिले में “फेसलेस” रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध
जबलपुर,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने फेसलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा ई-पंजीयन प्रक्रिया को आधुनिक, पारदर्शी एवं आम नागरिकों के अनुकूल बनानें के लिए ‘सम्पदा 2.0’ साफ्टवेयर लागू किया गया है। जिसके अंतर्गत “फेसलेस” रजिस्ट्री की सुविधा प्रदान की गई है, जो न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत में पहली और सबसे महत्त्वाकांक्षी परियोजना है। इस नवीन प्रणाली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को घर बैठे दस्तावेजों के पंजीयन की सुविधा प्रदान करना है। यह प्रक्रिया पूर्ण रूपेण तकनीकी रूप से दक्ष, सुरक्षित, सरल एवं सुगम है।जिसमें उन्होंने निर्देश दिये कि संबंधित विभाग द्वारा निष्पादित किये जानें वाले अधिकतम लीज डीड, सेल-डीड एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों का पंजीयन अब अनिवार्य रूप से”फेसलेस”प्रक्रिया के माध्यम से ही कराया जाना सुनिश्चत किया जाए। फेसलेस रजिस्ट्री से आम जनता को कार्यालय आनें की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनके समय की बचत होगी, इस संबंध में पक्षकारों को भी अवगत कराने के लिए कहा गया। ‘सम्पदा 2.0’ साफ्टवेयर के माध्यम से पंजीयन कार्यप्रणाली को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया गया है। संबंधित विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि, विभाग की ओर से प्रस्तुत होनें वाले दस्तावेजों में इस प्रक्रिया का ही पालन हो। चूँकि यह परियोजना पूरे देश में केवल मध्यप्रदेश में ही लागू की गई है, अतः इस दिशा में जबलपुर को अग्रणी बनाने के लिए प्रभावी कार्य करें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















