रक्षा बंधन के पहले ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों को दिया ये गिफ्ट 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। बहनों को स्थानीय निकायों के निर्वाचन में 50% आरक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लोकसभा और विधानसभा में भी बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया। शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर से प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1897 करोड़ रूपये की राशि के सिंगल क्लिक से अंतरित की गई है। इसमें लाड़ली बहना योजना राशि के 1250 रूपये के अतिरिक्त 250 रूपये की राशि मुख्यमंत्री भैया का रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहनों को उपहार है। साथ ही उज्ज्वला योजना अंतर्गत बहनों को 52 करोड़ रुपए की अनुदान राशि भी अंतरित की गई है। स्व-सहायता समूह की बहनों को 10 हजार 300 करोड़ की ऋण राशि विभिन्न स्व-रोजगार गतिविधियों के लिए वितरित की गई है। यह बहनें विभिन्न प्रकार के उत्पाद निर्मित कर आत्म-निर्भर बन रही है और रिकॉर्ड बना रही है। आज विजयपुर में बहनों का कुंभ आयोजित हुआ है। पूरे प्रदेश में आज 25 हजार स्थान पर कार्यक्रम हो रहे हैं। यह नारी सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को श्योपुर जिले के विजयपुर में स्व-सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 344 करोड़ रूपये के 158 कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। साथ ही बहनों को लाड़ली लक्ष्मी सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरित किये गये। उन्होंने श्योपुर जिले की वीरपुर और कराहल तहसीलों को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की और क्षेत्र विकास के लिए अनेक सौगातें दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माता-बहनें घर की रौनक, आनंद और मर्यादा होती हैं। राखी-धागे का संबंध सारे रिश्तों से बड़ा है। सावन के महीने में रक्षाबंधन का त्यौहार, त्यौहारों का राजा है। त्यौहारों को सामूहिकता में मनाने का आनंद ही कुछ और है। आज पूरा मध्यप्रदेश एक साथ त्यौहार मना रहा है। रक्षाबंधन के दिन जब 19 अगस्त को बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक करेंगी तो ऐसा लगेगा जैसे मध्यप्रदेश के भाल पर तिलक हो गया हो। इससे प्रदेश का मस्तक गौरव से ऊँचा हो जाएगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें।

घर-घर तिरंगा अभियान

उन्होंने कहा के प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से इस अभियान से जुड़ने का आहृवान किया।।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। पहले मध्यप्रदेश का बजट मात्र 20 हजार करोड़ हुआ करता था जो अब बढ़कर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए हो गया है, अगले 5 सालों में यह 7 लाख करोड़ हो जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत इस क्षेत्र में चंबल, कालीसिंध और पार्वती नदियों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। इससे क्षेत्र में सिंचाई, पानी और बिजली की पर्याप्त आपूर्ति होगी। शीघ्र ही राजस्थान और मध्यप्रदेश मिलकर 70 हजार करोड़ के नए कार्यों का भूमि-पूजन करने वाले हैं। इस क्षेत्र के किसान अपनी खेती की जमीन को संभालकर रखें। आने वाले समय में यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में पंजाब-हरियाणा को भी पीछे छोड़ेगा। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार अब दुग्ध उत्पादन पर भी बोनस देगी।विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। वन संपदा से भरपूर विजयपुर क्षेत्र को पहली बार कैबिनेट मंत्री मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। अब यहां और अधिक तीव्र गति से विकास होगा।पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि आज यहां बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों के साथ स्व-सहायता समूह की बहने रक्षाबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई हैं। मैं सभी बहनों का अभिनंदन स्वागत करते हुए उन्हें प्रणाम करता हूँ। मध्यप्रदेश में स्व-सहायता समूह की बहनों ने अद्वितीय कार्य किया है। प्रदेश के 49 हजार गांव में लगभग 5 लाख से ज्यादा स्व-सहायता समूह है, जिनसे लगभग 62 लाख परिवार जुड़े हुए हैं।वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने कहा के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणा की है। प्रदेश में गौ-संरक्षण और गौ-संवर्धन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कराहल क्षेत्र गिर गायों के लिए प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुग्ध उत्पादकों को अनुदान राशि दिए जाने की घोषणा की है। प्रदेश में जो भी व्यक्ति 10 से अधिक गौ-वंश पालेगा, उसे गौ-शालाओं की तरह ही अनुदान दिए जाने की भी योजना बनाई गई है। प्रदेश के उन सभी स्थलों को विकसित किया जा रहा है जहां भगवान श्रीकृष्ण के चिन्ह है। गत दिनों राजस्व अभियान में बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। मंत्री श्री रावत ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांगे मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को परीक्षण उपरांत किए जाने का आश्वासन दिया। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि इस क्षेत्र में वर्षों से विकास की मांग रही, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूरा किया है। अब इस क्षेत्र का तीव्र गति से विकास होगा। सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने भी संबोधित किया।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

 

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें