रेत के अवैध परिवहन में लिप्त डंपर जप्त,हिरन की नदी हिरन में डुबाई

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,रेत के अवैध उत्खनन पर सख्ती से रोक लगाने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शहपुरा, पाटन और सिहोरा तहसील में रविवार को राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त दल द्वारा कई स्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

शहपुरा में डंपर जप्त

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा मदन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में घुघरी चरगंवा में रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर एक डंपर को जप्त किया गया। वहीं, पाटन तहसील के अंतर्गत कटंगी में हिरन नदी घाट क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार जय सिंह धुर्वे के नेतृत्व में राजस्व और खनिज विभाग के अमले ने ग्राम पौड़ीकला के पास पुल के नीचे नदी की गहराई से रेत खनन करते पाये जाने पर  डोंगी में भरी करीब एक ट्राली रेत को नदी में डूबोने की कार्यवाही की।

रेत डुबाकर भागे

तहसीलदार जय सिंह धुर्वे के मुताबिक कार्यवाही के लिये पहुँची टीम को देखकर रेत निकलने वाले तैराक नाव को बीच जलधारा में आंशिक रूप से डूबाकर तट के दूसरी ओर भाग गये। सिहोरा तहसील में खिरहनी कला, देवरी कन्हाई और मढ़ा परसवाड़ा के रेत घाटों का राजस्व और खनिज विभाग के अमले ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन स्थानों पर रेत का उत्खनन नहीं पाया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें