एमसेंट लोड कर ले जाते पकड़ा गया डम्फर चालक

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :अवैध रूप से डम्फर में एमसेंट लोड कर ले जाते  डम्फर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है,थाना प्रभारी बरगी परिवीक्षाधीन उ.पु.अ. हेमंत ने बताया कि  दिनॉक 7-1-26 को दौरान भ्रमण के मानेगॉव से तिखारी रोड के पास डम्फर क्रमांक एमपी 20 जीए 6846 तिखारी से मानेगॉव की ओर आते दिखा जिसे रूकवाते हुये डम्फर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अखिलेश कोल उम्र 26 वर्ष निवासी टेढ चौकी भिटौनी थाना शहपुरा बताया। डम्फर में एमसेंट लोड होना पायी गयी जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई रॉयल्टी न होना बताते हुये वाहन मालिक विकास सिंह राजपूत के कहने पर मानेगॉव से एमसेंट भरकर धनवतरी नगर मे बेचने हेतु लेकर आना बताया। आरोपी अखिलेश कोल के कब्जे से डम्फर मय एमसेंट के जप्त करते हुये धारा 303(2),317(5), 3(5) बीएनएस तथा 4/21 खान खनिज अधिनियम एवं 53 गौण खनिज अधिनियम एवं 3/181, 5/180, 130(3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें