gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर जिला पंचायत सीईओ ने दिये ये निर्देश 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्य का जायजा लेने जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गेहलोत ने आज बुधवार को पाटन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंद्राना, मनकेडी एवं पौडी राजघाट स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।श्री गहलोत ने इस दौरान मौजूद अधिकारियों को मतदान केन्‍द्रों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने गणना प्रपत्रों को तुरंत ऑनलाइन अपडेट कराने, गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं अपलोड करने के कार्य में गति लाने की हिदायत भी दी। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने गणना प्रपत्र के वितरण और ऑनलाइन अपलोड की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने गणना प्रपत्र का सही वितरण सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण डेटा संग्रह करने औऱ कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश बीएलओ को दिये।जिला पंचायत के सीईओ ने कहा कि यदि कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्‍या या बाधा आती है तो उसका त्‍वरित समाधान किया जायेगा साथ ही कार्य की आवश्‍यकता को देखते हुये किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी की ड्यूटी लागई जा सकती है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें