भगवान श्रीराम -जानकी विवाहोत्सव मैं झूमे श्रद्धालु,विवाह की हुई रस्मे,गाये गये मंगलमय विवाह गीत

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ,अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि जिसे विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है।इस अवसर पर शुक्रवार को स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी रसिक बिहारी जू मंदिर मे धूमधाम से श्रीराम जानकी विवाहोत्सव मनाया गया। श्रीराम और माता सीता के विवाह उत्सव के लिए मंडप डाला गया। इससे पहले दिनभर मंदिर परिसर में विवाह उत्सव की तैयारियां चलीं।दोपहर मैं महिला मंडल की सदस्यों के द्वारा रामायण पाठ संकीर्तन आयोजित किया गया।
वही शाम के समय श्रीराम – सीता विवाहोत्सव मनाया गया।विवाहोत्सव की सभी रस्मे निभा गई। विधि-विधान से भगवान श्रीराम के विवाह के लिए मंडप सजाया गया। वहीं भगवान की हल्दी की रस्म भी अदा की गई। इस दौरान मंदिर का पूरा प्रांगण श्रद्धालुओं से भरा रहा और सभी अपने आराध्य के विवाह की खुशी में झूमते दिखाई दिए।

खूब हुआ गाना-बजाना-
मंडप के पूजन को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर प्रांगण में पहुंची थी।जहाँ महिलाओं ने सुबह भगवान श्रीराम जानकी का जलाभिषेक किया गया!नई पोशाक से भगवान का दूल्हा स्वरूप मे श्रंगार किया गया!फिर तेल व हल्दी की रिस्म की गईं!महिलाओं ने प्रांगण में बैठकर मंडप और हल्दी पर गाए जाने वाले गीत गाए। हरे बांस मंडप छाए, सिया जू खो राम ब्याहन आए और बन्ना खो चढ़ गओ हल्दी तेल, बन्ना मोरो पीरो पर गयो री, बन्ना के आजुल चतुर सुजान बन्ना खो गोदी ले लो री, सहित तमाम गीतों ने रसिक बिहारी जू मंदिर का माहौल आनन्दमयी हो गया।फिर पाव पखराई की रस्म हुई!
महिलाओं ने अपने दुल्हा सरकार के मंडप के अवसर पर जमकर नृत्य किया।

56 प्रकार के भोग किये गए अर्पित-
विवाह पंचमी के पावन अवसर के साथ बांके बिहारी भगवान का भी प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया।दो वर्ष पूर्व आज की तिथि पर सिंहवाहिनी मंदिर मे लक्ष्मी नारायण भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी।इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने 56 प्रकार के भोग भगवान बांके बिहारी को अर्पित किए।साथ ही आरती कर सुख समृद्धि की कामना की गई।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें