क्राईम ब्रांच और संजीवनी नगर पुलिस की कार्यवाही,05 किलो 955 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर :मादक पदार्थ गांजा की तस्करी में लिप्त आरोपी को क्राइम ब्रांच और संजीवनी नगर पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए 05 किलो 955 ग्राम गांजा जप्त करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.)* द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध प्रदीप कुमार शेण्डे तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एच आर पाण्डे के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना संजीवनी नगर की टीम द्वारा 5 किलो 955 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 3-3-25 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सचिन सोनी नाम का व्यक्ति अपने पास नीले सफेद रंग की बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे गुरहा तालाब के पास बरगद के पेड़ के पास घूम रहा है यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान गुरहा तालाब के पास बरगद के पेड़ के सामने क्राईम ब्रांच एवं थाना संजीवनी नगर की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी जहंा मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति अपने पास नीले सफेद रंग की बोरी लिये खडा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसंने पूछताछ पर अपना नाम सचिन सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी गुरहा तालाब संजीवनी नगर बताया, जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर बोरी में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखा मिला, तौल करने पर 5 किलो 955 ग्राम गंाजा कीमती लगभग 1 लाख 20 हजार रूपये का होना पाया गया, जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध थाना संजीवनीनगर में धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।
*उल्लेखनीय भूमिका : आरोपी केा अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी.डी. द्विवेदी एवं थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के निर्देशन में उप निरीक्षक विनोद कुमार द्विवेदी, प्रधान आरक्षक शारदा त्रिपाठी, सतेन्द्र कुशवाहा, आरक्षक यशवंत कौरव तथा क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक चंद्रकांत झा, सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, अटल जंघेला, आरक्षक त्रिलोक पारधी, राजेश मातरे, विनय सिंह, राजेश मिश्रा एवं साइबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।