पोषण मटका तैयार कर पोषण आहार और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण के महत्व और इसके बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आगनवाड़ी केंद्रों में कई गतिविधियां आयोजित की जा रही है।शनिवार को बहोरीबंद विकासखंड के आँगनबाड़ी केंद्र खमतरा, बरतरा, कूड़ा मर्दानगढ़,अमाड़ी, पटोरी, पटीकला, बाकल सहित अन्य आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण संबंधी कार्यक्रम के तहत पोषण मटका तैयार किया गया।पर्यवेक्षक सुनीता बेन ने महिलाओं को पोषण माह का उद्देश्य बताते हुए कहा कि 6 वर्ष तक के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण की स्थिति में सुधार लाना है ताकि कम वजन वाले शिशुओं, स्टंटिंग, अल्प-पोषण, एनीमिया आदि में कमी जैसे विशिष्ट लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। पोषण अभियान एक जन आंदोलन और भागीदारी है।उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं/धात्री माताओं, परिवार के सदस्यों, सामुदायिक सदस्यों, स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं में पोषण सम्बन्धी जागरूकता को बढ़ाना है।उन्होंने महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।आँगनबाड़ी कार्यकर्ता रुपाली यादव ने किशोरी बालिकाओं, गर्भवती और धात्री महिलाओं को वृद्धि निगरानी और बच्चों के वजन के विषय में जानकारी दी।पोषण के प्रति जागरूक किया!
साथ ही किशोरी बालिकाओं को एनीमिया की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान आँगनबाड़ी कार्यकर्ता मालती पटेल,चन्द्रलता राजपूत , मेहरून खान,निशा,मनीषा पटेल,प्रभा जैन सहित किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की उपस्थिति रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















