भोपाल से आये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी पर जमकर बरसे

इस ख़बर को शेयर करें

(अरविंद हल्दकार) बहोरीबंद:बहोरीबंद विधानसभा के पिपरिया बाकल में आयोजित अमर शहीद रानी अवंती बाई लोधी की भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,,,राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती,पिछड़ा वर्ग प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह लोधी, पूर्व विधायक निशिथ पटेल,कटनी कांग्रेस अध्यक्ष कुँवर शौरभ सिंह सभी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। जीतू पटवारी ने लाडली बहना योजना को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने लाडली बहनो के साथ छल किया है अभी भी इस योजना से 3 करोड़ महिलाये वंचित, विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 3000 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था, लेकिन वर्तमान में केवल 1500 रुपये ही दिए जा रहे हैं, जो महिलाओं के साथ सीधा छल है।किसानों के मुद्दे पर सरकार घिरीसभा को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि प्रदेश का किसान आज भी कर्ज में डूबा हुआ है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने और फसलों का बेहतर समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह वादे पूरे नहीं हुए।जातिगत जनगणना पर बयानपटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने समाज के हर वर्ग को उसका अधिकार दिलाने के लिए जातिगत जनगणना की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है।कांग्रेस सरकार बनाने की अपीलजनसभा में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार किसानों और आम जनता की सरकार बनाने का समय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों, महिलाओं और ओबीसी वर्ग के लिए काम किया जाएगा।लोधी समाज का मुद्दा भी उठायापटवारी ने भाजपा पर लोधी समाज को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले बड़े वादे किए गए, लेकिन बाद में उन्हें पूरा नहीं किया गया।ओबीसी आरक्षण का वादाकार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिलकार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें