सिहोरा में जलकर को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन,गेट पर फोड़े मटके,देखें वीडियो

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा:सिहोरा में कांग्रेस पार्षद सहित कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका कार्यालय सिहोरा के सामने आज  विरोध  प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की कांग्रेस का आरोप है की सिहोरा नगर पालिका द्वारा बिना परिषद की बैठक बुलाये ही जलकर की राशि में बढोत्तरी कर दी गई है,इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदशर्न करते हुए नगर पालिका कार्यालय के गेट के सामने ही मटके फोड़ दिये।

लगाये ये आरोप 

वहीँ नगर पालिका वार्ड नंबर 13 के कांग्रेस पार्षद राजेश चौबे ने बताया की सिहोरा नगरपालिका दवारा बिना परिषद बैठक बुलाये एवं पार्षदों की बिना सहमति के जलकर (नल का बिल) 60 रूपये से बढ़ाकर 120 रूपये कर दिया गया है जिसके विरोध में कोंग्रेस पार्षद दल एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के तत्वाधान में आज नगर पालिका सिहोरा के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई।वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता और पार्षद राजेश चौबे सहित अमोल चौरसिया, बाबा कुरैशी,पार्षद ममता गोंटिया,प्रभात तिवारी,अजीत विश्वकर्मा, मंजू मिश्रा,सहित अन्य कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

इनका कहना है,आरोप गलत हैं नगर पालिका ने जलकर की राशि नहीँ बढाई, बल्कि जिनके घरों में नगर पालिका के पुराने कनेक्शन के साथ नर्मदा जल का भी कनेक्शन है तो उनसे दोनों कनेक्शन के हिसाब से पैसे लिए जाएंगे,लेकिन जिनके यहाँ एक ही कनेक्शन है तो वो एक ही कनेक्शन का पैसा देंगे।

जय श्री चौहान ,नगर पालिका सीएमओ सिहोरा

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें