जनसुनवाई में पहुँची तलाड़ समिति द्वारा ज्यादा कीमत में जिंक बेचने की शिकायत

जबलपुर :मझोली तहसील के तलाड़ समिति द्वारा जिंक खाद को सरकारी रेट से ज्यादा कीमत में बेचने की शिकायत कलेक्टर के यहां जनसुनवाई में पहुँची,
ये है मामला
ग्रामीणों ने शिकायत देते हुए बताया की तलाड़ समिति में प्रभारी प्रबंधक तुलसीराम यादव द्वारा कृषकों को ज्यादा रेट में खाद बेची जा रही है, साथ ही किसानों के विरोध करने पर प्रभारी प्रबंधक द्वारा कहा जाता है कि शिकायत करना हो तो करो मुझे किसी का डर नहीँ है।आरोप है की 50 किलो की बोरी जिंक 33% को 2310 रुपये कीमत और 50 किलो की बोरी 21% को 1884 के ज्यादा रेट से बेची जा रही है, जबकि इनका सही मूल्य 33% का 2035 रुपये 50 किलो की बोरी और 21% का मूल्य 1744 रुपये 50 किलो की बोरी का है।किसानों ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए प्रभारी प्रबंधक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















