प्रकरणों के निराकरण के साथ अवैध उत्खनन और परिवहन पर करें कार्यवाही,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह

जबलपुर,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज सीएम हेल्प लाईन व लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिये बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने विभागवार सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों में निराकरण की प्रगति की समीक्षा कर कहा कि प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अन्य लंबित प्रकरणों के संबंध में भी निर्देश दिये।
राजस्व वसूली समय पर सुनिश्चित करें
बैठक में राजस्व व खनिज से जुड़े विषयों पर गंभीरता से चर्चा कर कहा कि राजस्व वसूली समय पर सुनिश्चित करें, अतिक्रमण पर कार्यवाही करें और सीलिंग के प्रकरणों को गंभीरता से लें। सायबर तहसील के लंबित प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री के साथ अवमानना के प्रकरणों को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिये।
अवैध उत्खनन व परिवहन पर करें कार्यवाही
खनिज से संबंधित विषयों पर कहा कि अवैध उत्खनन व परिवहन पर नियमित रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अवैध खनन में पकड़े गये रेत को पास के जिलों के एमडीओ को देने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















