स्वच्छता सर्वेक्षण ,कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं बेहतर रैंकिंग के मद्देनजर  कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले के नगरीय क्षेत्र में स्थित सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय विभागों एवं संस्थानों के कार्यालय परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ  सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने इस बारे में सभी विभागों एवं संस्थान प्रमुखों को विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं।कलेक्टर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में प्रत्येक कार्यालय और संस्थान प्रमुख को अपने भवन, परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को नियमित रूप से स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने कहा गया है। इसके साथ ही कार्यालयों के शौचालयों की दैनिक साफ-सफाई, जलापूर्ति, साबुन, हैंडवॉश, डस्टबिन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यालय प्रमुखों से कहा गया है कि परिसर एवं भवन की दीवारों और सीढियों आदि पर पान-गुटखा से बने स्पिट स्‍पॉट (रेड स्‍पॉट) पूर्णत: समाप्त किए जायें तथा थूकना प्रतिबंधित किया जाये।इसके साथ ही कार्यालय भवनों के बाहरी एवं आंतरिक दीवारों पर आवश्यकतानुसार रंग-रोगन, पेंटिंग एवं स्वच्छता संदेश अंकित करने, कार्यालय परिसर में कचरा, मलबा या अनुपयोगी सामग्री का इकट्ठा न होने देने, ठोस अपशिष्ट का नियमित निष्पादन नगर निगम के माध्यम से सुनिश्चित करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध का पालन करते हुए प्लास्टिक मुक्त परिसर, हरित परिसर एवं जल संरक्षण संबंधी उपायों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी सभी विभागों के कार्यालय प्रमुखों को दिये गये हैं।कलेक्टर ने सभी विभागों के जिला प्रमुखों को अपने स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण के लिये एक नोडल अधिकारी नामित कर इन कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा नियमित रूप से कार्यवाही सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी है। श्री सिंह ने कहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के दौरान निरीक्षण अथवा मूल्यांकन टीमों के आगमन पर जरूरी  सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें