
जबलपुर कटनी सहित इन जिलों के बदले गए कलेक्टर
जबलपुर :मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल करते हुए जबलपुर कटनी सहित कुछ अन्य जिलों के कलेक्टरों के तबादले किये गए हैं।सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में 5 जिलों इंदौर, जबलपुर, कटनी, बड़वानी व आगर मालवा के कलेक्टर बदल गए हैं।
जबलपुर कलेक्टर होंगे राघवेन्द्र सिंह
वहीं जबलपुर में राघवेन्द्र सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। राघवेंद्र सिंह अभी आगर-मालवा जिले के कलेक्टर हैं। जनसंपर्क आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े को हटाकर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है,जबलपुर नगर निगम कमिश्रर प्रीति यादव को कलेक्टर आगर-मालवा बनाया गया है।जनसंपर्क आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े को इंदौर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को सीएम डॉ मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन का कमीश्नर बनाया गया है। उन्हें सरकार पहले ही 2028 में होने वाले मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला का प्रभार दे चुकी थी।फेरबदल के तहत इंदौर में शिवम वर्मा को कलेक्टर बनाया गया है। वर्मा अभी इंदौर नगर निगम में कमिश्नर हैं।
कटनी कलेक्टर होंगे आशीष तिवारी
वहीं कटनी में आशीष तिवारी को कलेक्टर बनाया गया हैं। तिवारी अभी मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव हैं।बड़वानी में जयति सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। जयति अभी उज्जैन जिला पंचायत की सीईओ हैं।
यहाँ देखें ट्रांसफर लिस्ट
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।