7 लाख पौधे के रोपण का अभियान शुरु 

इस ख़बर को शेयर करें

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा ( लिंगा ): परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की । म.प्र. सरकार के जनप्रतिनिधियों ने लिंगा आश्रम के आसपास फलदार ,औषधीय गुणों ये युक्त एवं धार्मिक आस्था से जुड़े पौधों का रोपण किया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने बताया कि पूज्य बापूजी की प्रेरणा से हम लोग वर्ष भर जनहितैषी सेवा कार्य करते हैं । अब वर्षाऋतु का आगमन हो चुका है । पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण बहुत जरुरी सेवा है । प्रत्येक मनुष्य को पूरे जीवन में दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए । क्योंकि मनुष्य की जब अंतिम क्रिया होती हैं तो दो पेड़ो की लकड़ी लगती हैं । यदि प्रत्येक मनुष्य ऐसा नही करता है तो यह प्रकृति का अपराध माना जाता हैं । जिले में 3 लाख साधको से निवेदन किया है कि वो अपने खेत की मेड पर या आंगन में या बाड़ी में दो फल दार पौधों को रोपण करे । जिससे उसे भविष्य में उच्च किस्म के फलों का स्वाद लेने की इच्छा पूरी होगी साथ ही कुछ पैसों की भी आमदनी होगी । सभी साधक नीम ,आँवला ,पीपल ,बरगद जैसे औषधि गुणों वाले पौधे का रोपण अधिक करे जो कई वर्षों तक सम्पूर्ण मानव जाति की सेवा में सहायक होंगे । उच्च प्रजाति के फल दार पौधों की व्यवस्था लिंगा आश्रम में की जा रही है । जिस जिस साधक को जरूरत पड़े तो साध्वी प्रतिमा बहन से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं । समिति के साधक पूरी वर्षाऋतु के दौरान जगह जगह पौधा रोपण कर आम जन जीवन को पौधा रोपण के महत्व से भी अवगत कराएंगे । इस अभियान की शुरुआत में मुख्य अतिथि के रूप पांढुर्ना जिला के जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप माहोड़ ,जिला पंचायत की सदस्य ललिता घोंगे ,जिला अन्तोदय समिति के पूर्व अध्यक्ष विलास घोंगे ,बिसापुर ग्राम के सरपंच वेद सिसोदिया , ,भाजपा नेता प्रदीप डांगे मुख्य रूप से उपस्थित रहे । इस दैवीय कार्य में साध्वी प्रतिमा बहन
,साध्वी रेखा बहन ,समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,सुभाष इंगले , गोवर्धन मालवीय ,दामोदर इंगले , कैलाश राउत ,तिलक सिह पन्द्राम ,अशोक कराडे ,गेंदराव कराडे ,नारायण ताम्रकार ,महिला समिति से आशा इंगले ,संध्या इंगले प्रीति सोंनारे ,विमल शेरके , सुधा ताम्रकार ,रुपाली इंगले ,ज्योति कराडे,शकुंतला कराडे ,अनुपमा पवार ,वर्षा आहूजा ,छाया परसाई आदि ने सेवाएं दी ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें