शालाओं में की गई पानी की टंकियों की सफाई

जबलपुर, स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिले में स्थित सभी शालाओं में पानी की टंकियों की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। ज्ञात हो कि कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले में स्थित शालाओं की पेयजल टंकियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये थे।जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के मुताबिक शालाओं की पानी की टंकी की सफाई के बाद सफाई की तारीख भी अंकित कर दी गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों से इस आशय के प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिये गये हैं कि उनके क्षेत्र की सभी शालाओं में पानी की टंकियों की साफ सफाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। श्री सोनी ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों को स्कूलों की पानी की टंकियों की नियमित साफ सफाई के निर्देश भी दिये गये हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















