नया समाचार

42 परीक्षा केंद्रों मै होगी कक्षा 5वी व 8 वी की परीक्षा, 7 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

इस ख़बर को शेयर करें

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद – कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी यानि आज शुक्रवार से शुरू हों जायेंगी!
इसके लिए बहोरीबंद विकासखंड मै 42  केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 7 हजार 357 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियां शिक्षा विभाग के द्वारा की जा रही है और परीक्षा केन्द्रों पर फर्नीचर की व्यवस्था कराई जा रही, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होगी।स्कूल से परीक्षा केन्द्र की दूरी कम हो इसका भी ध्यान रखा गया है। परीक्षा केन्द्र की दूरी पांच किमी तक रहेगी, जिससे जिससे विद्यार्थियों को परेशानी न हो। एक जनशिक्षा केन्द्र में पांच केन्द्र बनाए गए हैं। यदि किसी केन्द्र की दूरी ज्यादा होगी, तो बच्चों को केन्द्र तक पहुंचाने के लिए एक शिक्षक की ड्यूटी परिवहन व्यवस्था में लगाने के आदेश हैं। क्योंकि हर बच्चे को अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाना है। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी और बच्चों को आधा घंटे पहले पहुंचना होगा। जनपद शिक्षा केन्द्र पर एक निगरानी दल का गठन भी किया गया है!

ऑफलाइन ही आएंगे पेपर

बहोरीबंद जनपद शिक्षा केंद्र के बीएससी अमित पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष ऑफलाइन पेपर की व्यवस्था की गई है।कक्षा 5 व 8 वी का पहला प्रश्नपत्र हिंदी विषय का रहेगा।बहोरीबंद विकासखंड अंतर्गत इन दोनो कक्षाओं मै 7357 विद्यार्थी शामिल होंगे।

यहां बनाए गए हैं केन्द्र

बहोरीबंद विकासखंड मैपरीक्षा केन्द्र शासकीय प्राथमिक शाला कौडिया ,शासकीय माध्यमिक स्कूल जुझारी, चरगवाँ, बड़खेड़ा, देवरी,पथराडी पिपरिया,नैगवा, इमालिया, गुदरी, नीमखेड़ा,निमास,किरहाई पिपरिया,राखी, कुआं,सुपेली,कूडन, पहाड़ीखेड़ा, ककरेहटा, हथियागढ़, पटोरी, पटना मढ़िया मसंधा, बरतरा, किवलरहा व शासकीय हाई स्कूल मझगवाँ,रामपाटन,डिहुटा,पाकर, पौड़ी, खम्हरिया व शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल स्लीमनाबाद,धुरी, तेवरी,बंधी स्टेशन, बचैया,मॉडल बहोरीबंद ,उत्कृष्ट स्कूल बहोरीबंद,कूड़ा मर्दानगढ़, बाकल शामिल है।

इनका कहना है_ प्रशांत मिश्रा बीआरसी बहोरीबंद

5 वी व 8 वी की बोर्ड परीक्षा शुरू 20 फ़रवरी यानि आज शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारी की जा रही है और सभी केन्द्र नियमानुसार व आसपास के स्कूलों की दूरी को देखते हुए बनाए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को परेशान न होना पड़ा।
प्रयास यही है कि कोई भी बच्चा परीक्षा से वंचित न हो, सभी की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। परीक्षा को लेकर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें