बहोरीबंद विधानसभा को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी सौगाते

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को बरही मै आयोजित कृषि महामहोत्सव कार्यक्रम मै शामिल हुए!जहाँ मुख्यमंत्री ने पूरे जिले के लिए विकास कार्यों की सौगाते दी!इसी कड़ी मै मुख्यमंत्री ने बहोरीबंद विधानसभा को भी अनेक सौगात दी!जिसमें 16 करोड़ रूपये की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन वर्चुअल किया!जिसमें मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ 67 लाख रूपये की राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन व 10 करोड़ से अधिक की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण किया!मुख्यमंत्री द्वारा बहोरीबंद विधानसभा को सौगाते देने पर विधायक प्रणय पांडेय ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया!विधायक प्रणय पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री के द्वारा 44 लाख की लागत से बने जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत केवलराहा ग्राम हाथीभार, 69 लाख के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत किवलरहा, 37 लाख के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत सिमरापटी ग्राम कजरवारा, 1 करोड़ 21 लाख की लागत से बने जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पटोरी,90 लाख के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पटोरी ग्राम मंगेला, 55 लाख के जल जीवन मिशन योजना ग्राम रैपुरा, 1करोड़ 6 लाख के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत सलैया प्यासी,40 लाख के जल जीवन मिशन योजना ग्राम कजरवारा,40 लाख के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पहरूआ ग्राम गुडीयापुरा, 36 लाख के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत पहरूआ ग्राम सुनाई, 51 लाख के जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत मोहनिया ग्राम रामपुर, 3 करोड़ 6 लाख के बरतरा में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में 1 नग जी टाइप एवं 1 नग एच टाइप आवास गृहों का एवं 80 लाख की जल जीवन मिशन योजना ग्राम पंचायत धनौरा, 37 लाख के नवीन पंचायत भवन ग्राम पंचायत रैपुरा का वर्चुअल लोकार्पण किया गया!ठीक इसी प्रकार 2 करोड़ 31 लाख रूपये की राशि भखरवारा से उदयपुरा मार्ग, 1 करोड़ के सलैया फाटक से सिलपुरा तक मार्ग और 59 -59 लाख रूपये की राशि शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिहुड़ी,बड़गांव, निटर्रा, पिपरिया में फिजिक्‍स केमेस्‍ट्री बायो लैब निर्माण का भूमि पूजन किया गया ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें