मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप,सिहोरा की उपेक्षा से दुखी सिहोरावासी

जबलपुर/सिहोरा :सिहोरा जिला आंदोलन के अंतिम चरण में भोपाल गए प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि वे जल्द ही सिहोरा आएंगे पर 26 दिसंबर को किए वादे को तीन माह होने को है सिहोरा वासी मुख्यमंत्री के सिहोरा आने का इंतजार ही कर रहे है।इन तीन महीने में दर्जनों बार जबलपुर और कटनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव के होते दौरे और करोड़ों की होती विकास योजनाओं की घोषणाएं सिहोरा क्षेत्र की उपेक्षा को प्रमाणित कर रही है।
सिहोरा भी मध्यप्रदेश में
विगत 26 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री निवास में सिहोरा जिला के संबंध में वार्ता करने गए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि सिहोरा भी मध्यप्रदेश में है।इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सिहोरा के प्रतिनिधिमंडल से सिहोरा आने का वादा किया और विधायक संतोष बरकड़े को कार्यक्रम बनाने का निर्देश दिया था।तीन माह के लगभग होने को है मुख्यमंत्री के सिहोरा आगमन की कोई जानकारी नहीं है।
सिहोरा की उपेक्षा के गहरे होते घाव
लगातार भाजपा के पक्ष में भारी मतदान के बाद भी अपेक्षित विकास न होने से अपनी नाराजगी सिहोरा की जनता ने सिहोरा जिला आंदोलन में बढ़ चढ़कर दिखाई। 3 दिसंबर से चला आंदोलन 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ था। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस पनपे आक्रोश को मुख्यमंत्री स्वयं सिहोरा आकार समाप्त करेंगे पर ऐसा नहीं हुआ।उपेक्षा के घाव और गहरे होते जा रहे है।
आजू बाजू विकास योजनाएं,सिहोरा के हाथ खाली
जिला का सपना लिए मुख्यमंत्री की ओर टकटकी लगाए सिहोरा वासी हैरान है कि जबलपुर कटनी दर्जनों बार आकार करोड़ों की विकास योजनाओं का शुभारंभ करने वाले मुख्यमंत्री सिहोरा क्यों नहीं आ रहे है। सरकार के एजेंडे में न तो कभी सिहोरा था और न ही अब दिखाई दे रहा है।
वादा निभाए मुख्यमंत्री
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन,विकास दुबे,कृष्ण कुमार कुररिया,मानस तिवारी,संतोष पांडे,संतोष वर्मा,अमित बक्शी,सुशील जैन,नितेश खरया,रामजी शुक्ला,प्रदीप दुबे,नवीन शुक्ला,नंदू परोहा आदि ने मुख्यमंत्री से वादा निभाते हुए सिहोरा आगमन की बात कही है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















