एचपीवी टीके लगवाने से सवाईकल कैंसर को किया जा सकता है कम

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद में 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम अभियान की शुरुआत शनिवार को की गईं।कार्यक्रम में बीएमओ डॉ आनंद अहिरवार ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक गंभीर रोग है और भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसरों में यह प्रमुख कारणों में से एक है। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीके की एक सिंगल डोज से इस कैंसर के खतरे को काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है, इसलिए सभी पात्र किशोरी बालिकाओं को यह टीका अवश्य लगवाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान परामर्शदाता अरविंद कुमार बैरागी ने किशोरियों एवं उनके अभिभावकों को बताया कि सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी वायरस के संक्रमण के कारण होता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए यह टीकाकरण निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है और समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।इस कार्यक्रम पर सुपरवाइजर रविंद्र गर्ग, एवं मनीष जैन ने भी किशोरियों और अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।टीकाकरण अभियान एएनएम रीता गुप्ता, अनिलोक ठाकुर एवं आशा कार्यकर्ताओ के सहयोग से संपन्न हुआ ।बीएमओ डॉ आनंद अहिरवार ने सभी अभिभावकों से अपील कि वे अपनी14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की बेटियों को एचपीवी टीका अवश्य लगवाएं और कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















