जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर मनाया संत श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के तत्वाधान में बुधवार को चिखलार स्थित आश्रम में संत श्री आशारामजी बापू का 87वा अवतरण दिवस विश्व सेवा दिवस के रूप में पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया। समिति के संरक्षक राजेश मदान ने बताया कि पूज्य सदगुरुदेव के अवतरण दिवस पर आश्रम में बुधवार को प्रातः 9 बजे से श्री चरण पादुका पूजन, श्री आशारामायण पाठ, सत्संग, ध्यान, भजन, कीर्तन आयोजित हुए। साथ ही साधकों द्वारा पूज्य बापूजी की आयु, आरोग्यता, यश, कीर्ति में वृद्धि हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई। दोपहर 12 बजे 88 दीपकों से महाआरती कर विशाल भंडारे एवं शीतल शरबत के वितरण का आयोजन हुआ।

जिसमें जिले भर के साधकों के अलावा बड़ी संख्या में चिखलार एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण और जरूरतमंद शामिल हुए। अवतरण दिवस को “विश्व सेवा दिवस” के रूप में मनाते हुए जरूरतमंदों को भोजन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति संरक्षक राजेश मदान के साथ राजीव रंजन झा, आशाराम पंवार, राजू भाई, बंसीलाल सोनी, जगन्नाथ पंडाग्रे, सुरेन्द्र कुंभारे, महेश धांडोले, डॉक्टर राजकुमार मालवीय, प्रवीण माने, किशोरी झरबडे, लोटन गायकवाड, प्रभाशंकर वर्मा, बलवंत मदान, विकास खरे, अनूप मालवीय, मनीष सोनी, अजय सोनी, पांडुरंग देशमुख, गणेश बामने, राधेश्याम डहारे, राहुल पंडाग्रे, मनोहर प्रजापति, ओम प्रजापति, आलोक गाकरे, श्रीमती नीतू झा, मनु झा, रूपा विश्वकर्मा, सुरेखा चंदेल, अमिता परमार, सरिता धांडोले, शोभा सोनी सहित अन्य साधकों का योगदान सराहनीय रहा। आयोजन में जिले भर से बड़ी संख्या में साधक शामिल हुए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें