मझौली में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करने वालों पर मामला दर्ज 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर: घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करने वालों के विरूद्ध पुलिस ने कार्यवाही करते हुए
4 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किये हैं।

यह है मामला 

थाना प्रभारी मझौली नेहरू सिंह खण्डाते ने बताया कि दिनंाक 31-3-26 को दौरान भ्रमण के बाजार प्लाट मझौली में एक व्यक्ति मोमोज की दुकान का ठेला लगाते हुये ठेले में घरेलू उपयोगी गैस सिलेण्डर का उपयोग करते मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम वासू साहू उम्र 21 वषर् निवासी वाडर् नम्बर 2 मझौली बताया जिससे आरोपी द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग कर सावर्जनिक स्थान पर ठेले में उपयोग कर अवैध लाभ अजिर्त करने तथा रिहायशी इलाके में एलपीजी सिलेण्डर ज्वलनशील पदाथर् रखकर अवैध रूप से गैस उपयोग कर उपेक्षापूणर् कायर् करके मानव जीवन संकटापन्न या क्षति होने की पूणर् सम्भावना होने से आरोपी वासू साहू के कब्जे से एक एचपी कम्पनी का गैस सिलेण्डर जिसमें आधे से कम गैस भरी हुयी है जप्त की गई।इसी प्रकार बाजार प्लाट मझौली में गोलू रैकवार उम्र 27 वषर् निवासी वाडर् नम्बर 5 मझौली द्वारा चाट की दुकान में घरेलू गैस सिलेण्डर कर उपयोग करते हुये अवैध लाभ अजिर्त करते हुये मिलने से आरोपी से एक एचपी कम्पनी का गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।इसी प्रकार बाजार प्लाट मझौली में राकेश सैनी उम्र 4़9 वषर् निवासी वाडर् नम्बर 8 मझौली द्वारा आलूबंडा की दुकान में घरेलू गैस सिलेण्डर कर उपयोग करते हुये अवैध लाभ अजिर्त करते हुये मिलने से आरोपी से एक एचपी कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।इसी प्रकार बाजार प्लाट मझौली में लक्ष्मण प्रसाद राजपूत उम्र 38 वषर् निवासी वाडर् नम्बर 10 पोला रोड़ मझौली द्वारा मोमोज की दुकान में घरेलू गैस सिलेण्डर कर उपयोग करते हुये अवैध लाभ अजिर्त करते हुये मिलने से आरोपी से एक एचपी कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।चारों आरोपियों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 287 बीएनएस तथा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें