घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफिलिंग करने वाले के विरूद्ध मामला दर्ज

जबलपुर:अवेैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफिलिंग करने वाले के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही की है।मामला बरेला थाना का है थाना प्रभारी बरेला शुभम सिंह ठाकुर प्रशिक्षु (भा.पु.से.) ने बताया कि दिनांक 20-3-26 को शाम मुखबिर से सूचना मिली कि जैन मंदिर के पास बरेला में एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेण्डर से किसी वाहन मेें गैस भरने के लिये रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति अवैध रूप से इंडेन कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर, एक रिफलिंग मोटर मशीन जिसमें काले रंग के पाईप रेग्युलेटर एवं इलेक्ट्रानिक वायर लगे तथा एक इलेक्ट्रानिक तराजू रखे मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम कृष्ण कुमार सोनकर उम्र 59 वषर् निवासी ग्राम हिनोतिया भोई बताते हुये वाहनों में गैस रिफलिंग हेतु उपरोक्त सामग्री रखना बताया, आरोपी के कब्जे से इंडेन कम्पनी का घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 रिफलिंग मोटर मशीन जिसमें काले रंग के 2 पाईप रेग्युलेटर तथा इलेक्ट्रिक वायर लगे हैं तथा इलेक्ट्रानिक तराजू जप्त करते हुये आरोपी कृष्ण कुमार सोनकर के विरूद्ध धारा 289 बीएनएस तथा 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कायर्वाही की गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















