खितौला में बहु को प्रताड़ित करने वाले पति,सास,ससुर और देवर के विरुद्ध मामला दर्ज

जबलपुर:खितौला में दहेज को लेकर बहु को प्रताड़ित करने वाले पति,सास,ससुर देवर के विरुद्ध पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितोला में आज दिनाॅक 16-2-26 को श्रीमति रेश्मा बी उम्र 27 वषर् निवासी अली नगर रजा मस्जिद के पास खितौला ने लिखित शिकायत की कि उसका निकाह मई 2025 में शहजाद खान निवासी जागृति नगर अमखेरा गोहलपुर से रीति रिवाज से हुआ है। शादी में परिवार वालो ने सामाथर् अनुसार घर गृहस्थी का सामान दिया था, निकाह के कुछ दिन बाद से ही पति शहजाद शादी में मोटर सायकिल न मिलने की बात को लेकर मारपीट करने लगा, सास सकीना बी ससुर आजाद खान देवर साजिद खान ने 2 लाख रूपये नगद व मोटर सायकिल की मांग कर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे दिनाॅक 12-9-25 को पति, सास, ससुर एवं देवर को उसके मायके पक्ष द्वारा समझा गया तीनो ने झगडा कर मारपीट करते हुये उसे घर से भगा दिया तभी से अपने मायके में रह रही है।वहीं रिपोटर् पर धारा 85, 115(2),296ए, बीएनएस, 3,4 दहेज एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।
















