सिहोरा में बुलेट के लिए बहु को प्रताड़ित करने वाले पति, ससुर और ननद के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर : बुलेट के लिए बहु को प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने वाले आरोपी पति, ससुर और ननद के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में  दिनांक 7-12-25 को श्रीमति कंचन दुबे उम्र 27 वषर् निवासी ग्राम महगवां ने रिपोटर् दजर् कराई कि उसकी शादी 11-5-25 को ग्राम महगवां निवासी जितेन्द्र अवस्थी के साथ हुई थी शादी में उसके माता पिता ने 7 लाख 50 हजार रूपये नगदी, सोने की 2 अंगूठी, 1 चैन एवं गृहस्थी का सामान दिया था शादी के लगभग 3 माह बाद पति मायके से बुलट मोटर सायकल लाने के लिये कहने लगे, उसने अपने पिता को बताई तो पिता जी ने कहा कि पैसों की व्यवस्था नहीं है, बुलट मोटर सायकल नहीं दे सकता है इसी बात को लेकर पति जितेन्द्र अवस्थी, ससुर विष्णु अवस्थी एवं ननद ललिता मिश्रा उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने लगे पति उसके साथ मारपीट करते थे, उसने मायके में बताई, उसके माता पिता ससुराल आकर ससुराल वालोें को समझाये लेकिन ससुराल वालों की आदतों में सुधार नहीं हुआ। आज सुबह लगभग 6 बजे पति जितेन्द्र अवस्थी, ससुर एवं ननद उसके साथ गाली गलौज करते हुये उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे एवं उसका सिर पकड़कर दीवाल में पटक दिया एवं जान से मारने की धमकी दिये। मारपीट से उसके माथा एवं गले के नीचे चोट आई है।वहीं रिपोटर् पर धारा 85, 296(बी), 351(3) बीएनएस तथा 3, 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें