मजदूर की मौत पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर :बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराते समय आयी चोटो के कारण हुई मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला थाना बरेला अंतगर्त गौर चौकी का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनाॅक 4-10-25 को जबलपुर अस्पताल से सूचना मिली थी कि विजय मरावी उम्र 24 वषर् निवासी गाम कोडिया शहपुरा डिण्डोरी को गौर अंतगर्त एकता माकेर्ट के पास सत्य प्रकाश टावर में काम करने के दौरान दिनॅाक 3-10-25 को आयी चोटो के कारण उपचार हेतु भतीर् कराया गया था जिसकी दौरान उपचार के दिनाॅक 4-10-25 को मृत्यु हो गयी है। सूचना पर मगर् कायम कर जांच मे लिया गया।दौरान जांच के परिजनों एवं साक्षियो के कथन लेख किये गये जिस पर ज्ञात हुआ कि सत्या प्रकाश टावर निमाणार्धीन बिल्डिंग में काम करते समय दिनाॅक 3-10-25 को ट्राली में विजय मरावी एंव वीरेन्द्र कुलस्ते ने ईट लोड की, ट्राली जैसे ही 6वीं मंजिल पहुंची ट्राली का कुंदा निकल गया ट्राली नीचे विजय मरावी के उपर गिर गयी, जिससे विजय मरावी के सामने सिर, शरीर में चोटे आ गयी जिसे उपचार हेतु जबलपुर अस्पताल भिजवाया जहाॅ दिनाॅक 4-10-25 को विजय की मृत्यु हो गयी।जांच पर ठेकेदार आबिद बेग द्वारा मजदूरो से बिना सुरक्षा उपकरण हेलमेट हैट ग्लब्स जूते दिये काम कराने के दौरान आयी चोटो के कारण मजदूर की मृत्यु इोना पाये जाने पर धारा 106 बीएनएस का अपराध ंपजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















