हर घर तिरंगा,हर घर स्वच्छता अभियान को लेकर अभियान जारी 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,शासन से प्राप्‍त निर्देशानुसार जिले में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान चलाया जा रहा है। विगत दिवस शासकीय कला महाविद्यालय पनागर में कारगिल विजय दिवस और हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया था। जहां कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजली अर्पित की और राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा के महत्‍व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर झंडे के साथ सेल्‍फी लेने और पोस्‍टर के साथ अन्‍य गतिविधियां भी आयोजित की गई थी। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्‍वविद्यालय तथा कृषि विज्ञान केन्‍द्र द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया। 29वीं वाहनी भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल जमतरा केम्‍प में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत जवानों ने मोटर साइकल रैली निकाली। आज इसाई समुदाय द्वारा तिरंगा यात्रा सिविक सेंटर से मालवीय चौक, करमचंद चौक, जयंती टॉकीज तक निकाली गई। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना ने ग्रामीण विकास, शिक्षा, नगर निगम, जन अभियान परिषद सहित अन्‍य विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अभियान को प्रभावी बनाने के लिए गतिविधियां आयोजित करें। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांव-गांव तिरंगा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए निर्देशित किया वहीं शिक्षा विभाग ने भी सभी स्‍कूलों में हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी बनाने को कहा। जिसमें रंगोली, चित्रकला व अन्‍य प्रतियोगिताओं के साथ इस अभियान में स्‍वच्‍छता को जोड़ने की गतिविधियां की जायेगी। नगर निगम द्वारा 13 अगस्‍त को अभियान अंतर्गत स्‍वच्‍छता को जोड़ते हुए साइक्‍लोथान किया जायेगा, वहीं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मानस भवन में स्‍वच्‍छता को लेकर कार्यक्रम भी किया जायेगा।यह अभियान 3 चरणों में मनाया जाएगा। जो 8 से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य देशभक्ति और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। साथ ही ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्‍वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ की थीम अनुसार सुनिश्चित किया जायेगा। 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें