15 जून तक किसान करा सकेंगे ग्रीष्मकालीन मूंग और उडद के उपार्जन के लिए पंजीयन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 जून तक होगा। जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग और उडद उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 25 मई से प्रारंभ हुई थी। किसानों की सुविधा को देखते हुये जिले में तहसीलवार समिति स्तर पर 28 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये हैं। किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र पर भी अपना पंजीयन करा सकेंगे। किसानों का पंजीयन ई-उपार्जन पोर्टल पर किया जायेगा।ग्रीष्म कालीन उडद एवं मूंग के उपार्जन हेतु समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केंद्रों में आधारताल तहसील में सहकारी विपणन संस्था मर्यादित जबलपुर, जबलपुर तहसील में वृहताकार सेवा सहकारी संस्था बरगी एवं सेवा सहकारी संस्था सिवनी, कुंडम तहसील में सेवा सहकारी संस्था गौरी एवं सेवा सहकारी संस्था पडरिया, पनागर तहसील में वृहताकार सेवा सहकारी संस्था नगना, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था सिंगौद, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था कुशनेर पिपरिया एवं सेवा सहकारी संस्था निरंदपुर, पाटन तहसील में वृहताकार सेवा सहकारी संस्था सरौंद, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था सहसन, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था बोरिया, सेवा सहकारी संस्था कुंवरपुर एवं सेवा सहकारी संस्था सकरा, शहपुरा तहसील में वृहताकार सेवा सहकारी संस्था शहपुरा, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था बिजौरी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सहजपुर, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था घुन्सौर, सेवा सहकारी संस्था बड़खेरा एवं सहकारी विपणन संस्था मर्यादित शहपुरा, मझौली तहसील में सेवा सहकारी संस्था पोंडा, सेवा सहकारी संस्था सहजपुर, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था सिहोरा एवं सेवा सहकारी संस्था कछपुरा तथा सिहोरा तहसील में सहकारी विपणन संस्था मर्यादित सिहोरा, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था मझगवां, सेवा सहकारी संस्था घाट सिमरिया एवं वृहताकार सेवा सहकारी संस्था फनवानी शामिल हैं।समिति स्तर पर स्थापित इन पंजीयन केन्द्रों के अलावा किसान ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्र, जनपद पंचायतों में स्थापित सुविधा केंद्र एवं तहसील कार्यालयों में भी निःशुल्क पंजीयन करा सकेंगे। इसके अलावा एम पी किसान एप, एम पी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र अथवा निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे से सशुल्क पंजीयन करा सकेंगे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें