लिंक क्लिक करते ही खाते से निकल गए पौने दो लाख रुपये

जबलपुर :वाट्सअप पर एपी नाम से लिंक आयी एवं काॅल आया काॅलर ने बताया कि आपके बिजली बिल को अपडेट करना है, लिंक क्लिक करते ही मोबाईल फ्रीज हो गया।उसके खाते से पौने दो लाख रुपये निकल गए ।वहीं शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
धोखाधडी का प्रकरण दर्ज
मामला थाना गोराबाजार का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीमति सरिता देवी उम्र 40 वषर् निवासी विनायक नगर चरगवाॅ ने रिपोटर् दजर् करायी कि उसके पति नरेन्द्र कुमार आई.टी.बी.पी. बटालियन 36 रेजीमेंटल ई कम्पनी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है वतर्मान में उतराखण्ड में सेवाये दे रहे है। पतिे नवम्बर माह मेे स्वयं के उपचार के लिये आईटीबीपी बेस हास्पिटल नाॅयडा में भतीर् थे जहाॅ 2 सप्ताह तक इलाजरत रहे उसी दौरान दिनाॅक 27-11-25 को सुबह 10 बजे उसके पति के मोबाईल नम्बर के वाट्सअप पर एपी नाम से लिंक आयी एवं काॅल आया पति द्वारा बात करने पर काॅलर ने बताया कि आपके बिजली बिल को अपडेट करना है उसके पति ने लिंक क्लिक किया तो मोबाईल फ्रीज हो गया। कुछ घंटो बाद मोबाईल में मैसिज आने लगे पता चला उसके बैक खाते से 9 बार में कुल 1 लाख 89 हजार 998 रूपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने सायबर फ्राड कर धोखाधडी कर निकाल लिये रिपोटर् पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत कायर्वाही कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















