सीएम राइज स्कूल में सपना बनकर रह गईं बस सेवायें,कब मिलेंगी कक्षा 8 वीं की अंकसूची ?

जबलपुर /सिहोरा :निजी स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों को भी आधुनिक बनाने के लिए सीएम राइज स्कूल योजना शुरू की गई थी। इसके तहत बेहतर शिक्षा सहित विभिन्न सुविधाएं देने की कवायद की जा रही है। इसमें आवागमन के लिए बस सुविधा भी शामिल थी। लेकिन अभी तक बच्चों को यह सुविधा नहीं मिल पाई है।साथ ही शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने सीएम राइज स्कूल की सुरुवात तो कर दी लेकिन सीएम राइज स्कूल में अभी तक बस सेवायें संचालित नहीँ हुई हैं,इतना ही नहीं बस के चक्कर मे विद्यार्थियों को साइकिलें तक नसीब नहीं हो रही है,जिसके चलते गरीब तबके के विद्यार्थियों के अभिभावकों की जेब का खर्चा बढ़ गया है ।
कब बनेगी नई बिल्डिंग ?
आज हम बात कर रहे हैं सिहोरा सीएम राइज (पंडित विष्णु दत्त )स्कूल की जहाँ पर नर्सरी से 5 वीं तक का स्कूल पुरानी कन्या शाला में और कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक स्कूल बीडी हाई स्कूल की पुरानी बिल्डिंग में संचालित हो रहा है,बताया जा रहा है की सीएम राइज स्कूल के लिए नया भवन खितौला वायपास में निर्माणाधीन है जिसके कार्य की गति देखकर लगता है की अभी कुछ साल और लगेंगे सीएम राइज की बिल्डिंग के अच्छे दिन आने में।
न बस मिली न साइकिलें
वहीँ निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए सरकार ने सीएम राइज स्कूलों की सुरुवात की थी जिसके लिए बाकायदा बस सेवायें संचालित होना था। जिसके चलते सीएम राइज स्कूल के विद्यार्थियों को साइकिलें नहीं दी गई,लेकिन अभी तक सीएम राइज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को न तो बस सुविधा मिली न ही साइकिलें ।अब ऐसे में दूर दराज से आने वाले ग्रामीण विद्यार्थियों के अभिभावकों के सामने डबल खर्चा बढ़ गया है।ग्रामीण से आने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को खुद के खर्चे पर ऑटो लगाना पड़े हैं, साथ ही खुद के खर्चे पर साईकिलें खरीदकर देनी पड़ी ताकि विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो सके।लेकिन सीएम राइज स्कूल सिहोरा में विद्यार्थियों के लिए बस सेवा अभी भी सपने जैसी ही है।तो वहीँ हालत ये है की बस के चक्कर मे विद्यार्थियों को साइकिलें तक नहीँ दी गईं।
नहीं मिली कक्षा 8 वी कि अंकसूची
वहीँ बताया जा रहा है साल 2023-2024 में हुई आठवी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम तो आये 6 महीने होने जा रहे हैं लेकिन शिक्षा विभाग के ढुलमुल रवैया के चलते अभी तक विद्यार्थियों को 8 कक्षा की अंकसूची तक नसीब नहीं हुई है।ऐसे में लगता है की विद्यार्थियों को 9 वीं कक्षा पास होने के बाद ही कक्षा 8 वी की अंकसूची के दर्शन हो सकेंगे?
इनका कहना है, बस की सुविधाएं सुरु होंगी, फिलहाल बस सुविधा के कारण विद्यार्थियों को साइकिले नहीँ मिली हैं।
प्राचार्य अशोक उपाध्याय ,सीएम राइज सिहोरा
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















