gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

साली के साथ सपने में छेड़छाड़,जीजा को मिला सात साल बाद न्याय

इस ख़बर को शेयर करें

Alleged molestation by sister-in-law in dream:एक साली को सपने में छेड़ना जीजा को महंगा पड़ गया,छेड़छाड़ के मामले में जीजा पर सात साल तक कोर्ट में केस चला उसके बाद साली ने कोर्ट को बताया की उसके साथ सपने में छेड़छाड़ हुई थी हकीकत में नहीँ ।दरसअल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद एक एयरफोर्स कर्मी को उस अपराध में न्याय मिला है,जो शायद उसने किया ही नही था. यह मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है, एयरफोर्स कर्मी को अपनी नाबालिग साली से छेड़छाड़ के आरोप में 7 साल तक परेशान रहना पड़ा. इतना ही नहीँ आरोपी को 19 दिन की जेल की सजा भी काटनी पड़ी.शनिवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो कोर्ट) ने सभी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया.आपको बता दें कि यह फैसला मुख्य रूप से पीड़िता कही जाने वाली साली के अदालत में दिए गए नए बयान पर आधारित है, जिसमें पीड़िता ने अदालत को बताया कि उसके साथ घटना वास्तव में नहीं हुई थी, बल्कि एक सपने के कारण भ्रम पैदा हुआ था।

यह है मामला 

Abp न्यूज़ की खबर के मुताबिक इस मामले की शुरुआत फरवरी 2019 से हुई. बिठूर (कानपुर) निवासी एयरफोर्स कर्मी अनुराग शुक्ला की शादी 10 फरवरी 2019 को बिधनू क्षेत्र की एक युवती से हुई. शादी के कुछ दिन बाद, 13 फरवरी को अनुराग अपनी पत्नी को लेने ससुराल गए, जहां उनकी साली (पत्नी की छोटी बहन) भी उनके साथ कानपुर आई. परिवार में पिता खेती-किसानी करते हैं, मां और एक बड़ी बहन है.

साली ने जीजा पर लगाया था छेड़छाड़ का आरोप

बताया गया कि 8 मार्च 2019 की रात करीब 9 बजे साली ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. उसकी बड़ी बहन (अनुराग की पत्नी) कमरे में पहुंची तो साली ने आरोप लगाया कि जीजा ने उसे दबोचा और छेड़छाड़ की. बहन ने तुरंत पुलिस को फोन किया. इसी बीच अनुराग अपने पिता के साथ वहां से चले गए.

आरोपी को जेल में बिताने पड़े 19 दिन

घटना के करीब 5 महीने बाद, 3 अगस्त 2019 को साली के पिता की शिकायत पर नौबस्ता थाने में FIR दर्ज की गई. पुलिस ने 29 सितंबर 2019 को अनुराग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उन्हें 19 दिन जेल में रहना पड़ा, उसके बाद 17 अक्टूबर 2019 को जमानत मिली. पुलिस की ओर से चार्जशीट 6 अक्टूबर 2019 को दाखिल हुई और 13 नवंबर 2019 को पॉक्सो कोर्ट में आरोप तय किए गए. आरोपों में मारपीट, बदनामी, छेड़छाड़ और लैंगिक हमला शामिल थे.

साली ने कोर्ट को बताया ‘सच में नहीं हुई छेड़छाड़’

ट्रायल के दौरान दिसंबर 2021 में साली ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया. उसने कहा, “मैं एंटीबायोटिक दवा लेकर सो रही थी. दवा नशीली होने के कारण आधी नींद में थी. सपने में महसूस हुआ कि जीजू ने मुझे पकड़ लिया है. फिर मैंने शोर मचा दिया. दीदी आई और मुझे अस्पताल ले जाया गया.” साली ने स्पष्ट किया कि छेड़छाड़ सच में नहीं, सिर्फ सपने में हुई थी और उसे भ्रम हो गया था.

साली के बयान के बाद कोर्ट ने किया बरी

पीड़िता के पिता और बड़ी बहन ने भी कोर्ट में भ्रम के कारण मुकदमा दर्ज कराने की बात कबूली. अनुराग के वकील करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि साली के इस यू-टर्न और परिवार के बयानों के आधार पर कोर्ट ने सभी आरोप झूठे पाए और आरोपी को बरी कर दिया.

पीड़ित ने अपने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं, पीड़ित अनुराग शुक्ला ने कहा, “शादी के 10 दिन बाद ही ससुर ने प्रॉपर्टी मेरी पत्नी और साली के नाम करने का दबाव बनाया. मना करने पर झूठा केस करा दिया.” उन्होंने बताया कि इन आरोपों से मानसिक तनाव, सामाजिक बेइज्जती और नौकरी में प्रमोशन रुक गया. वकील ने भी पति-पत्नी के विवाद को आधार बताते हुए ससुर की साजिश का जिक्र किया. फिलहाल युवक को 7 सालों के बाद उस अपराध के लिए बरी किया गया है जिसे शायद उसने किया भी नही था.

झूठे आरोप ने तबाह की जिंदगी

वहीं इस मामले के बाद एक बार फिर से कानूनी जानकारों का मानना है कि कहीं न कहीं किशोरी, युवती, महिलाओं के झूठे आरोप किसी की भी जिंदगी खराब कर देते हैं, लेकिन जब सच आरोपो से परे निकलता है तो शायद आरोपी निर्दोष होने के बाद कि हालातों और मानसिक स्थितियों से गुजरता है ये शायद वही समझ सकता है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें